Kanpur News: राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग का निरीक्षण। 

जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) द्वारा आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज (Government Girls Inter College), चुन्नीगंज, में बनाए गए जनपद के 123 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी

By INA News Desk
Feb 22, 2025 - 16:42
50 Views
Kanpur News: राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग का निरीक्षण। 

कानपुर नगर। जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज, चुन्नीगंज, में बनाए गए जनपद के 123 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी  कंट्रोल रूम तथा राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग का निरीक्षण किया गया।24 फरवरी 2025 से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ होगी, जो 12 मार्च को समाप्त होती कुल 12 दिनों में बोर्ड परीक्षा सम्पन्न होगी।

बोर्ड परीक्षा की  समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 हेतु जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रो की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु राजकीय बालिका इण्टर कालेज, चुन्नीगंज कानपुर नगर में ऑनलाइन मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिससे शिफ्ट वर 24 x 7 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

Also Read- Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों मृतक युवक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे, मातम में बदली बारात की खुशियां।

परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 हेतु जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रो के प्रश्नपत्रो को राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज कानपुर नगर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।  जनपद में निर्धारित 123 परीक्षा केन्द्रों में पुलिस अभिरक्षा में प्रश्नपत्र प्रेषित किए जाएंगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow