Kanpur News: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में  डिस्टिक  मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। 

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (District Magistrate Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अवैध खनन ...

Feb 20, 2025 - 19:26
58 Views
Kanpur News: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में  डिस्टिक  मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। 

कानपुरनगर: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (District Magistrate Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में चेक गेट स्थापित किए जाने तथा  (D.M.F)  डिस्टिक  मिनिरल फण्ड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान  जिलाधिकारी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनिज वाहनों के परिवहन पर 24 घंटे मॉनिटरिंग हेतु जनपद में चेक गेट लगाए जाए,जिसके लगाने के उपरांत जनपद में अवैध खनिज वाहनों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा सके।

Also Read- Kanpur News: अधिवक्ताओं ने फाड़ी अधिवक्ता संशोधन विधेयक की प्रतियां।

उक्त चेक गेट में पी0 टी0 जेड कैमरा , आर 0एफ 0 आई0 डी 0 स्कैनर आदि सुविधा से युक्त रहेगा। जिसमें 24 घंटे खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का रियल टाइम चेकिंग की जा सकेगी। तथा बिना परिवहन प्रपत्राव ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध ससमय कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन चालान जेनरेट होगा। जिसकी जुर्माना धनराशि प्रतिरूपित करते हुए उसकी वसूली संबंधित वाहन स्वामी से की जा सकेगी। 

इससे जनपद में राजस्व में वृद्धि होगी तथा अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाई जा सकेगी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिव्या, अपर जिलाधिकारी (नगर) डा 0 राजेश कुमार, जिला खनन अधिकारी  सनी कौशल आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow