Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: बच्चों के विज्ञान मॉडलों ने मचाया धूम। 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 9 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह के दिशा-निर्देशन में गांधी भवन सभागार

Feb 10, 2026 - 15:12
 0  10
Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: बच्चों के विज्ञान मॉडलों ने मचाया धूम। 
Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: बच्चों के विज्ञान मॉडलों ने मचाया धूम। 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 9 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह के दिशा-निर्देशन में गांधी भवन सभागार हरदोई में प्रत्येक विकास खण्ड से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5-5 बच्चों द्वारा अपने विज्ञान शिक्षक के सहयोग से विज्ञान विषय आधारित मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ में प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सेवायोजन अधिकारी आर.बी.सिंह व आरटीओ अरविंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्टॉल पर लगे बच्चों के विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। सभी बच्चों व गुरुजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा का समय बदल रहा है। अब विद्यालयों में कायाकल्प से लेकर बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित प्रगति देखने को मिल रही है।निर्णायक मंडल सदस्यों में जीजीआईसी हरदोई से सुमन द्विवेदी व प्रिया पाण्डेय द्वारा बच्चों के द्वारा बनाये गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन कर मूल्यांकन किया गया। विभिन्न विकास खण्ड के बच्चों द्वारा बनाये गए विज्ञान मॉडल एक से बढ़कर एक थे, जिसकी सराहना करते हुए निर्णायक मंडल ने कहा कि परिषदीय बच्चों के अंदर इस तरह की प्रतिभा के पीछे जिन गुरुजनों का हाथ है, वह सभी बधाई के पात्र हैं। प्राप्त परिणाम के आधार पर जिन बच्चों के मॉडल टॉप 5 में चयनित हुए उनमें विकास खण्ड पिहानी की प्रीतिका प्रथम, मल्लावां के नवदीप द्वितीय, शाहाबाद की आंशी प्रजापति तृतीय, संडीला की रितिका चतुर्थ व टड़ियावां की आकांक्षा पंचम स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप 5 बच्चों को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, स्टेशनरी सहित बैग एवं विज्ञान क्विज़ में 5 सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन वाले बच्चों में सांडी के अनुराग, हरपालपुर की रचना, टोंडरपुर की जुवैदा खातून, भरखनी के प्रबल व सुरसा के दीपक को विज्ञान किट, स्टेशनरी सहित बैग, प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप दिये गए। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को स्टेशनरी सहित बैग व प्रमाण पत्र के साथ एक सौ पचास रुपये यात्रा भत्ता भी दिया गया।

समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने कहा कि जिन बच्चों ने मॉडल बनाकर प्रतिभाग किया वह सभी अपने मॉडल के बारे में अच्छे से बता भी रहे थे। वास्तव में यह बहुत ही प्रशंसनीय है। बच्चों के अंदर इस तरह की प्रतियोगिताएं उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और अगले वर्ष इससे भी अच्छे मॉडल बनाकर प्रतिभाग करने को कहा। समापन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आये सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी लोगों को भोजन कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, अनुज कुमार, सीमा गौतम व सपना रावत , रतन लाल, डी एल राणा के साथ जिला समन्वयक दिलीप शुक्ला, मयंक त्रिपाठी, ब्रज भूषण मिश्रा, संतोष रावत,राहुल दुबे व शैलेन्द्र झा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसआरजी आशीष मिश्र के साथ शशांक मिश्र, नीलेश सिंह, अभय सिह, अभिषेक मिश्र, आशीष राज सिंह, अशोक सिंह, अभय यादव,  सचिन मिश्र, रजनीश देवल, शैलेन्द्र कुमार, दिव्या सिंह आदि लोगों का प्रमुख योगदान रहा।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए और शिक्षा की गुणवत्ता ली जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।