Deoband : मिशन शक्ति 5.0: देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक

डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पुलिस की पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी आपात स्थि

Sep 27, 2025 - 22:32
 0  18
Deoband : मिशन शक्ति 5.0: देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक
Deoband : मिशन शक्ति 5.0: देवबंद में डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक

देवबंद में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवबंद ब्लॉक सभागार और राजकीय डिग्री कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डीआईजी अभिषेक सिंह मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियां दीं।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पुलिस की पहलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचकिचाहट 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) का उपयोग करें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।डीआईजी सिंह ने छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं द्वारा छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के तरीकों के बारे में भी बताया।

राजकीय डिग्री कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए डीआईजी सिंह ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए। इस दौरान पुलिस के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और एंटी-रोमियो स्क्वॉड की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं शामिल रहीं।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow