Hardoi: जरहा विद्यालय में कन्या पूजन व नव-प्रवेश उत्सव, बेटियों के सम्मान में झुका समाज। 

ब्लॉक बेहंदर के प्राथमिक विद्यालय जरहा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं नव-प्रवेशी उत्सव का भव्य आयोजन

Mar 26, 2026 - 14:47
61 Views
Hardoi: जरहा विद्यालय में कन्या पूजन व नव-प्रवेश उत्सव, बेटियों के सम्मान में झुका समाज। 
जरहा विद्यालय में कन्या पूजन व नव-प्रवेश उत्सव, बेटियों के सम्मान में झुका समाज। 

बेहंदर (हरदोई)। ब्लॉक बेहंदर के प्राथमिक विद्यालय जरहा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं नव-प्रवेशी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, सम्मान और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश राम द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन संपन्न हुआ, जिसमें नन्ही कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें प्रसाद, फल एवं उपहार भेंट किए गए। बेटियों के सम्मान में झुके सिर और उनकी मासूम मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए बच्चों का स्वागत भी विशेष रूप से किया गया। शिक्षकों ने नवागंतुक विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब बच्चों ने अपने हाथों से बनाए आमंत्रण पत्र अभिभावकों को सौंपे, जिससे विद्यालय और परिवार के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता नजर आया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ राजेश राम ने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की साधना है। उन्होंने शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की सफलता में साधना सैनी, संतराम वर्मा, रुचि वर्मा, नीलिमा देशवाल, प्रेरणा देवी, मंजू कनौजिया, सुरेंद्र वर्मा, मेरा देवी, अरुण कुमार, अनुराग शरण और यशवेंद्र सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी, जनसुनवाई में 76 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow