Sambhal: भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और खनन व्यवस्था पर उठाई मांग। 

सम्भल जनपद में भारतीय किसान यूनियन (असली) ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

Mar 26, 2026 - 13:55
56 Views
Sambhal: भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और खनन व्यवस्था पर उठाई मांग। 
भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और खनन व्यवस्था पर उठाई मांग। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में भारतीय किसान यूनियन (असली) ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों में बेबुनियाद तथ्यों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कर उन्हें निरस्त किया जाना चाहिए।

ज्ञापन के अनुसार अपराध संख्या 0072/26 के तहत दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों को नामजद किया गया है, जिसे किसान यूनियन ने गलत और पक्षपातपूर्ण बताया है। संगठन ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों को तत्काल राहत दी जाए।

इसके अलावा ज्ञापन में खनन से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए हैं। यूनियन ने कहा कि गांव जनेटा क्षेत्र में आवंटित खनन क्षेत्र की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाए, जिससे अवैध खनन पर रोक लग सके। साथ ही, खनन कार्य केवल निर्धारित मानकों के अनुसार और अधिकृत वाहनों के माध्यम से ही कराने की मांग की गई है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च 2026 तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन 1 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पर महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति तय करेगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Also Read- Lucknow : यू.पी. रेरा ने 131 एजेंटों को प्रमाणपत्र किए प्रदान, 36 बैचों का प्रशिक्षण अब तक हुआ पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow