Sambhal: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान।

सम्भल जिले में एक छोटी किराना दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। घटना दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई

Mar 26, 2026 - 13:21
78 Views
Sambhal: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान।
मोहम्मद आरिफ, दुकानदार

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में एक छोटी किराना दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। घटना दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। दुकान मालिक मोहम्मद आरिफ के अनुसार, आग लगने की जानकारी उन्हें पड़ोसियों से मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि करीब 500 से अधिक पेप्सी और अन्य पेय पदार्थों की बोतलें जल गईं। इसके अलावा एक फ्रिज पूरी तरह से नष्ट हो गया, जो पेय पदार्थ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। दुकान में रखा 5 किलोवाट का स्टेबलाइजर, दो पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। खाद्य सामग्री में भी बड़ा नुकसान हुआ है। बिस्कुट, नमकीन, पान मसाला, कमला पसंद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। दुकानदार के अनुसार, दुकान में रखा लगभग हर सामान आग में नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Also Read- Ayodhya: अयोध्या दौरे पर नितिन अग्रवाल: आस्था के साथ प्रशासनिक सख्ती के संकेत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow