Lakhimpur Kheri: आग से दस घर खाक- पांच साल की मासूम तेज आग में झुलस कर तोड़ा दम, लाखों की गृहस्थी खाक। 

अग्निकांड ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बीर सिंहपुर में हुआ। यहां लोग रोजाना की तरह भोजन करने के बाद सो गए। न जाने कैसे गांव में रहने वाले....

By INA News Desk
Apr 24, 2025 - 15:45
348 Views
Lakhimpur Kheri: आग से दस घर खाक- पांच साल की मासूम तेज आग में झुलस कर तोड़ा दम, लाखों की गृहस्थी खाक। 
Advertisement
Advertisement

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर क्षेत्र के गांव में आग भड़क उठी। रात के वक्त लोग नींद की आगोश में थे। आग ने अफरातफरी मचा दी। लपटों की चपेट में आकर दस घर खाक हो गए जबकि एक पांच साल की मासूम घर के अंदर सोती ही छूट गई। वो जिंदा ही तेज आग में झुलस कर दम तोड़ बैठी। माता-पिता सदमे में हैं।

  • देर रात फैली आग की भनक नहीं पा सके ग्रामीण

अग्निकांड ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बीर सिंहपुर में हुआ। यहां लोग रोजाना की तरह भोजन करने के बाद सो गए। न जाने कैसे गांव में रहने वाले रामस्वरूप का घर आग की चपेट आ गया। थोड़ी ही देर में लपटें उठने लगीं। लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप ले चुकी थी। गांव में अफरातफरी मच गई जिसको जो सूझा उसी तरीके से आग बुझाने की कोशिश में जुट गया।

Also Read- Pahalgam Attack Update: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों के पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराया टिकट।

  • बेबसी से जलते घर में फंसी बेटी की चीखें सुनते रहे माता-पिता

इसी हड़कम्प में रामस्वरूप पत्नी के साथ घर से बाहर आ गया। उसे अपनी पांच साल की बेटी नेहा की उस समय याद आई जब आग विकराल रूप ले चुकी थी। मां-बाप बेबसी से जलते घर और उसमें छूट गई बेटी नेहा के बारे में सोचकर चीखते रह गए। थोड़ी देर तक नेहा की चीख भी सुनाई दी लेकिन फिर वो शांत हो गई।

  • दमकल ने बुझाई आग, लाखों की गृहस्थी खाक

ग्रामीणों ने आग बुझाने में पूरी ताकत लगा दी लेकिन आग घर और बेटी दोनों को लील चुकी थी। मौके पर दमकल विभाग ने आग बुझानी शुरू की मगर दस घर और उसमें रखी लाखों की गृहस्थी खाक हो चुकी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement