Political News: करणी सेना ने सपा सांसद के खिलाफ इनाम का किया ऐलान, राणा सांगा को लेकर दिया था बयान।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा मेवाड़ के राणा सांगा को लेकर टिप्पणी की गई जिसके बाद से उन पर कार्रवाई की....
समाजवादी पार्टी के सांसद के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से करणी सेना के लोग नाराज हो गए। जिसको लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है तो वहीं इनाम का भी ऐलान कर दिया गया है।
- सपा सांसद के बयान से करणी सेना नाराज
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा मेवाड़ के राणा सांगा को लेकर टिप्पणी की गई जिसके बाद से उन पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में सपा सांसद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन होता हुआ दिखाई दे रहा है। वही मध्य प्रदेश में करणी सेना के समाजवादी पार्टी के इकाई कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। तो वहीं सपा सांसद के ऊपर इनाम का ऐलान भी कर दिया। एलान में कहा गया है कि जो लोग सपा सांसद के चेहरे पर कालिक पोतने का काम करेगा और उन्हें जूते की माला पहनाएगा उसको करणी सेना की तरफ से 5 लाख़ रूपये का इनाम दिया जाएगा।
- सपा सांसद में राणा सांगा को लेकर दिया था बयान
बताते चले कि 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा था। इस बयान के बाद से राजस्थान के कई नेता और संगठन नाराज हो गए हैं। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेताओं ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना था कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के एक महान योद्धा थे, उन्होंने जो बयान दिया है उससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा है।
- कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर हुए हमले का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) के मध्य प्रदेश इकाई से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय के बाहर पार्टी के बैनर और पोस्टरों को कुछ लोगों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। सपा ने आरोप लगाया कि करणी सेना के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतला जलाया, जिससे पार्टी के बैनर और पोस्टरों को क्षति पहुंची। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है और बैनर तथा पोस्टरों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के दौरान बैनर और पोस्टरों को नुकसान नहीं हुआ था।
What's Your Reaction?









