Bihar News: लालू यादव ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन, नहीं पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अब दी सफाई।

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा हर साल रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन ...

By INA News Desk
Mar 25, 2025 - 11:59
81 Views
Bihar News: लालू यादव ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन, नहीं पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अब दी सफाई।
Advertisement
Advertisement

बिहार में लालू यादव के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता पहुंचे लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के न पहुंचने पर बवाल मच गया। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर सफाई दी है।

  • पटना में आयोजित की गई इफ्तार पार्टी

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा हर साल रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़े-बड़े नेता शामिल होते हैं लेकिन सोमवार को राजद के द्वारा आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के न पहुंचने पर बवाल शुरू हो गया है। कहा गया कि इफ्तार पार्टी में महागठबंधन के सभी नेताओं और मुस्लिम संगठन को आमंत्रित किया गया था लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसमें शामिल नहीं हुए।

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल न होने पर राजनीति शुरू हो गई है। कुछ लोग मान रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। लेकिन इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायक और नेता फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे हैं इस वजह से लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक है।

Also Read- Political News: राजद-कांग्रेस ने मुसलमानों का किया इस्तेमाल, इफ्तार पार्टी में बोले चिराग पासवान।

  • राजद नेता के घर पर आयोजित की गई थी इफ्तार पार्टी

राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर लालू प्रसाद यादव के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी यादव, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शामिल हुए थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी की किसी भी नेता के शामिल न होने पर अटकले शुरू होने लगी है।

सत्ता पक्ष कह रहा है कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिसको लेकर महागठबंधन में अनबन चल रही है। इस पर राजद नेता सिद्दीकी ने कहा कि इस बार लालू यादव ने खुद उन्हें अपने घर पर इफ्तार आयोजित करने को कहा था, इसलिए उन्होंने यह आयोजन मेरे घर पर किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कोई और मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रही है, जो महज राजनीति का हिस्सा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement