Bihar News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, फिर लोगों ने किया ये काम ।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया लेकिन बाद में लड़की...

By INA News Desk
Mar 24, 2025 - 10:51
107 Views
Bihar News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, फिर लोगों ने किया ये काम ।

एक शादीशुदा प्रेमिका से प्रेमी को मिलना है इस कदर महंगा पड़ गया कि लोगों ने उसको पकड़ लिया फिर उसका वो हाल किया जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होगा।

  • शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया लेकिन बाद में लड़की के पिता ने उसको पकड़ लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद प्रेमी जोड़े की शादी भी करा दी गई। बताते चलें कि मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का है। बताया गया कि लड़के का नाम मयंक है तो वहीं प्रेमिका का नाम फैंसी है। लड़के ने अपनी प्रेमिका से मिलने की प्लानिंग बनाई और सीधे उसके घर पर पहुंच गया। जहां दोनों के बीच बातचीत हो रही थी तभी तभी शादीशुदा प्रेमिका के पिता ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।

Also Read- Bihar News: प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, बोले-मानसिक रूप से अस्वस्थ है नीतीश कुमार

  • हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

प्रेमी के द्वारा शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां देखा कि मामला पूरी तरीके से शांत हो गया था और मामले में समझौता भी हो चुका था। मामले को लेकर प्रेमिका के पिता और ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी। बताते चलें की फैंसी नाम की महिला की शादी सन 2022 में महुआ गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला को पता चला कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद लड़की शादी के 6 महीने बाद अपने मायके लौट आई और वहीं पर रह रही थी। वही शादीशुदा प्रेमिका से प्रेमी की शादी कराये जाने की चर्चा इलाके में खूब सुर्खियों में बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow