Hardoi News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय योजना- अप्रैल से बेटियों को पढ़ने के लिए मिलेंगे छात्रावास। 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं के रहने, खाने का नि:शुल्क इन्तजाम कराया...

Mar 22, 2025 - 18:11
74 Views
Hardoi News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय योजना- अप्रैल से बेटियों को पढ़ने के लिए मिलेंगे छात्रावास। 

Hardoi News: जिले के पांच विकास खंड खंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय योजना के तहत छात्रावास इस साल संचालित होंगे। नए सत्र में इनमें रहकर पढ़ने लिखने, भोजने की सुविधा गरीब परिवारों की बालिकाओं को मुफ्त मिलेगी।

विकास खंड हरपालपुर, कछौना, शाहाबाद, सुरसा समेत पांच विकास खंड में बनकर तैयार छात्रावास भवन बेसिक शिक्षा विभाग के हैंडओवर कर दिए गए हैं। एक छात्रावास में 100 बालिकाओं के रहने की क्षमता है। यहां एक मुख्य रसोइया, दो सहायक रसोइया, चौकीदार, चपरासी की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी चल रही है। यह वार्डेन की देखरेख में संचालित किया जाएगा। छात्रावास के संचालित होने के लिए स्टाफ की तैनाती अप्रैल तक होने की उम्मीद है।

ब्लाक क्षेत्र में खुले इंटरकालेजों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गरीब परिवारों की बेटियां इन छात्रावासों में रह सकती हैं। कक्षा आठ पास करने के बाद नवीं में दाखिला लेने वाली छात्रा को यदि छात्रावास में रहना है तो संबंधित ब्लाक की वार्डेन से मिलकर आवेदन पत्र जमा करना होगा।

Also Read- Hardoi News: Model Solar Village- गांव बनेगा मॉडल सोलर ग्राम, सरकार देगी एक करोड़ रुपये।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं के रहने, खाने का नि:शुल्क इन्तजाम कराया जाएगा। इससे दूरदराज गांवों की बेटियों को ब्लाक क्षेत्र में रहने के लिए सुविधा मिलेगी तो वे पढ़ लिखकर काबिल बन सकेंगी। अप्रैल तक स्टाफ का चयन कर तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए कागजी तैयारी पूरी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow