Hardoi News: Model Solar Village- गांव बनेगा मॉडल सोलर ग्राम, सरकार देगी एक करोड़ रुपये। 

जिलाधिकारी  मंगला प्रसाद सिंह ने बताया नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम...

By INA News Desk
Mar 22, 2025 - 17:59
160 Views
Hardoi News: Model Solar Village- गांव बनेगा मॉडल सोलर ग्राम, सरकार देगी एक करोड़ रुपये। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में सर्वाधिक सोलर रूफटॉप लगाए जाने पर गांव का मॉडल सोलर गांव के रूप में चयन किया जाएगा। मॉडल सोलर गांव चयनित होने पर गांव को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।जिलाधिकारी  मंगला प्रसाद सिंह ने बताया नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम के चयन के लिए जल्द ही जिलास्तरीय निगरानी कमेटी (डीएलएमसी) कमेटी का गठन किया जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया वीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की मॉडल सोलर ग्राम योजना के तहत हर जरूरतमंद परिवार को सोलर एनर्जी के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाने के लिए मॉडल सोलर विलेज का चयन किया जाएगा। मॉडल सोलर विलेज का चयन करने के लिए जिले की पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के बीच प्रतिस्पर्धा एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Also Read- Hardoi News: विद्यालय प्रबंध समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण में दायित्वों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसके आधार पर गांव का चयन किया जाएगा। मानकों पर खरी उतरने वाली एवं चयनित ग्राम पंचायत को मॉडल बनाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया मॉडल सोलर ग्राम में केंद्र सरकार की ओर से सोलर एनर्जी परियोजना पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मॉडल सोलर विलेज में सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों, मार्ग प्रकाश व्यवस्था आदि को सौर उर्जा से संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement