Hardoi News: अपहृत नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा थाना पाली को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी ....
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी, अरवल
पाली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा थाना पाली को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई है और खोज करने पर उसका पता भी नहीं चला है। घटना के संबंध में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
Also Read- Hardoi News: सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार।
विवेचना के आधार पर सुरजीत पुत्र करू निवासी ग्राम टिकाथर थाना जैथरा जनपद एटा का नाम प्रकाश में आया। थाने के उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव एवं उपनिरीक्षक विशाल तिवारी द्वारा युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सब कुशल बरामद किया गया। उपनिरीक्षक ने बताया की अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?











