पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन की अन्तिम तिथि 29 जुलाई - जिलाधिकारी

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं हेतु संचालित ...

By INA News Desk
Jul 14, 2025 - 19:05
101 Views
पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन की अन्तिम तिथि 29 जुलाई - जिलाधिकारी
पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन की अन्तिम तिथि 29 जुलाई - जिलाधिकारी

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं हेतु संचालित सह-शैक्षणिक, निःशुल्क आवासीय विद्यालय है। सत्र 2026-27 हेतु कक्षा- 06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित होना सुनिश्चित है। 

हरदोई जनपद के कक्षा 05 में अध्ययनरत छात्र/छात्राए जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हो आवेदन करने हेतु पात्र है। आवेदन की अन्तिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। सत्र 2026-27 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जनपद में स्थित कामन सर्विस सेंटर/जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से पात्र छात्र/छात्राएं हमारी वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में कक्षा 05 में अध्ययनरत सभी बच्चों का चयन परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने हेतु प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से कम से कम 10-10 आवदेन पत्र भरवाने हेतु प्रधानाध्यापकों को प्रेरित एवं निर्देशित करें, जिससे कि अधिक से अधिक पात्र छात्र/छात्राओं को उक्त चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक: मनरेगा, अमृत सरोवर, और पंचायती राज कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow