15 से 18 जुलाई तक हरदोई के ग्रामों में जनशिकायत निवारण हेतु विशेष कैम्प- जिलाधिकारी अनुनय झा

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि तहसील सदर के ग्राम सकाहा, खजुराहा, हरदोई सदर, गुलरिया, पाटकुआं, रारा, मझिया, वाजिदपुर...

Jul 14, 2025 - 19:18
 0  35
15 से 18 जुलाई तक हरदोई के ग्रामों में जनशिकायत निवारण हेतु विशेष कैम्प- जिलाधिकारी अनुनय झा
15 से 18 जुलाई तक हरदोई के ग्रामों में जनशिकायत निवारण हेतु विशेष कैम्प- जिलाधिकारी अनुनय झा

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि तहसील सदर के ग्राम सकाहा, खजुराहा, हरदोई सदर, गुलरिया, पाटकुआं, रारा, मझिया, वाजिदपुर, गोण्डाराव, खजुरहरा, हरदोई देहात, हरिहरपुर, तहसील बिलग्राम के ग्राम उल्लामऊ, जरौली शेरपुर, बाबटमऊ, बिलग्राम नगर, परचल रसूलपुर, भोगैतापुर, बघराई, तहसील शाहाबाद के ग्राम सराबर, शाहाबाद, तहसील सण्डीला के ग्राम बेनीगंज, कोथावां, गौरी कोथावां, अटवा, बहुती, तहसील सवायजपुर के ग्राम अर्जुनपुर की पोर्टल पर सर्वाधिक शिकायतें पायी गयी है और इन ग्रामों में सम्बन्धित नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में 15 से 18 जुलाई 2025 तक कैम्प लगाकर जनशिकायतों की सुनाई कर उनका मौके पर निस्तारण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कैम्प में नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय राजस्व निरक्षक व एक अन्य राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल व एक अन्य लेखपाल, आवश्यक पुलिस बल मय महिला कान्सटेबिल तथा चकबंदी प्रक्रिया के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहेगें और कैम्प के दौरान प्रत्येक दिन टीमें संबंधित थाने से रवानगी होगी जिसकी जनरल डायरी में इंट्री की जायेगी साथ ही वापसी एवं टीम की प्रतिदिन की कार्यवाही भी जनरल डायरी पर अंकित की जायेगी और एक प्रति अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रेषित की जायेगी।

उन्होने कहा कि कैम्पों में पैमाइश, सार्वजनिक रास्ता, चकरोड आदि पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण, अंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर आदि शिकायतों का निस्तारण टीमों द्वारा कराया जायेगा और समस्त प्रकरणों पर की गयी कार्यवाही की रिपोर्ट नायब तहसीलदार द्वारा सक्षम अधिकारी को प्रेषित की जायेगी और कैम्पों की समाप्ति के उपरान्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा समस्त कार्यो की समीक्षा की जायेगी जिसमें सभी टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Also Read- पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन की अन्तिम तिथि 29 जुलाई - जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।