UK News: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले.. किसी भी कीमत पर नहीं होने देगें चीनी मिल कर्मियों का अहित। 

पिछले चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित चीनी मिल बाजपुर के कर्मियों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय....

By INA News Desk
Jun 2, 2025 - 21:54
56 Views
UK News: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले.. किसी भी कीमत पर नहीं होने देगें चीनी मिल कर्मियों का अहित। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: पिछले चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित चीनी मिल बाजपुर के कर्मियों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने चीनी मिल कर्मियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए गन्ना सचिव रणवीर सिंह व श्रम सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय से दूरभाष पर वार्ता कर चीनी मिल श्रमिकों को वेतन उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही चीनी मिल प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट को भी मौके पर बुलाकर समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया। चीनी मिल अतिथि गृह में हुई बैठक में चेयरमैन गित्ते व चीनी मिल श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चीनी मिल श्रमिकों की समस्या को विस्तार से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष रखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चीनी मिल श्रमिकों के प्रत्येक सुख-दुःख में वह कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगें। चीनी मिल श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करवाया जाएगा।

यदि सरकार ने श्रमिक समस्याओं के निदान में हीलाहवाली बरती तो वह दरी बिछाकर धरने पर बैठेगें। श्रमिकों का किसी भी कीमत पर अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर वासवानन्द जोशी, कुलवन्त सिंह, योगेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, सुरेन्द्र यादव, विशेष शर्मा, हरेन्द्र, हरीराम सहित सैंकड़ों श्रमिक थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनसमस्यायें सुन संबंधित अधिकारियों को निदान हेतु निर्देशित किया।

Also Read- Lucknow News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेरठ में किसानों से किया संवाद, चौथे दिन तक लगभग 32 लाख किसान कर चुके हैं प्रतिभाग

श्री हनुमान जी सेवा संकीर्तन मण्डल बाजपुर के सेवादारों की माँग पर आर्य ने मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर के द्वितीय तल के लिंटर हेतु पाँच लाख रूपये देने की घोषणा की। बाजपुर को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए आर्य ने सिंचाई विभाग के एई गौरव कुमार को लेबड़ा की तलीझाड़ सफाई कराने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow