Lucknow : प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में कुल रू0 18412.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त

स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 की राजस्व प्राप्ति रू0 2731.95 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 2305.25 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्ग

Mar 9, 2026 - 21:57
 0  7
Lucknow : प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में कुल रू0 18412.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त
Lucknow : प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में कुल रू0 18412.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त

  • प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में फरवरी 2025 के सापेक्ष फरवरी, 2026 में रु0 415.18 करोड़ की वृद्धि
  • कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत माह फरवरी तक रू0 196653.27 करोड़ की प्राप्ति

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में कुल रू0 18412.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के फरवरी माह में रू0 17997.07 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह फरवरी में रू0 415.18 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह फरवरी तक रू0 196653.27 करोड़ की प्राप्ति हुई है। जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह फरवरी तक निर्धारित लक्ष्य का 73.2 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 में कुल रू0 7202.36 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष फरवरी, 2025 के माह में प्राप्ति रू0 6847.67 करोड़ रही थी। वैट के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 में रू0 2525.87 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 2530.76 करोड़ रही थी। आबकारी के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 में कुल रू0 4503.68 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 4928.72 करोड़ रही थी।

स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 की राजस्व प्राप्ति रू0 2731.95 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 2305.25 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 की राजस्व प्राप्ति रू0 1076.38 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 923.40 करोड़ रही थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह फरवरी, 2026 में प्राप्ति रू0 372.01 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2025 में प्राप्ति रू0 461.27 करोड़ रही थी।

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह फरवरी तक कर राजस्व के अंतर्गत कुल रू0 196653.27 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो माह फरवरी 2026 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 268575.78 करोड़ के सापेक्ष 73.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्यकर के अंतर्गत माह फरवरी तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 159695.88 करोड़ के सापेक्ष रू0 103767.62 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। आबकारी मद के अंतर्गत इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य रू0 57500.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 48452.85 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 84.3 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत फरवरी माह तक राजस्व प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य रू0 34753.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 29869.75 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 85.9 प्रतिशत है। परिवहन मद में निर्धारित लक्ष्य रू0 12664.40 करोड़ के सापेक्ष रू0 11139.77 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 88 प्रतिशत है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow