Lucknow : लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60 हजार से ज्यादा नागरिक पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान

Apr 27, 2026 - 22:54
 0  2
Lucknow : लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
Lucknow : लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

  • 28 अप्रैल को यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम
  • राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहेंगे। 

बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60 हजार से ज्यादा नागरिक पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव-नियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संदेश देंगे। कार्यक्रम में सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा।

Also Click : Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow