Saharanpur : अस्पताल में अवैध वसूली पर पार्षदों का हंगामा, सीएमओ ने जांच के लिए बनाई कमेटी

अभिषेक टिंकू ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वार्डों की जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि किस तरह कर्मचारियों द्वारा मरीजों का शोषण

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 22:28
25 Views
Saharanpur : अस्पताल में अवैध वसूली पर पार्षदों का हंगामा, सीएमओ ने जांच के लिए बनाई कमेटी
Saharanpur : अस्पताल में अवैध वसूली पर पार्षदों का हंगामा, सीएमओ ने जांच के लिए बनाई कमेटी

सहारनपुर के एसबीडी अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं और मरीजों से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षदों का आरोप है कि अस्पताल के महिला वार्ड में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा हर्निया, पथरी, अपेंडिक्स और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के ऑपरेशन के लिए भी गरीब मरीजों को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

अभिषेक टिंकू ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वार्डों की जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि किस तरह कर्मचारियों द्वारा मरीजों का शोषण किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि इन शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई कर्मचारी या बिचौलिया अवैध वसूली में दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान फराज अंसारी, नदीम अंसारी, राजीव अन्नू और नितिन जाटव सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : हिफ्ज और बुखारी की शिक्षा पूर्ण करने वाली 350 छात्राएं पुरस्कृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow