Lucknow : प्राविधिक शिक्षा के लिए 72 प्रतिशत वृद्धि के साथ बजट की व्यवस्था
मंत्री पटेल ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025-26 की तुलना में 72 प्रतिशत वृद्धि के साथ बजट व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। प्रदेश में वर्तमान
9.12 लाख करोड़ का बजट विकसित उत्तर प्रदेश–2047 का रोडमैप: मंत्री आशीष पटेल
लखनऊ : प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट वर्ष 2026-27 विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विराट संकल्प का सशक्त रोडमैप है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ प्रदेशवासियों को समर्पित यह बजट उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंत्री पटेल ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025-26 की तुलना में 72 प्रतिशत वृद्धि के साथ बजट व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। प्रदेश में वर्तमान में डिप्लोमा स्तर की 195 संस्थाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जबकि 23 राजकीय पालीटेक्निक निर्माणाधीन अथवा अवस्थापना की प्रक्रिया में हैं।
उन्होंने कहा कि राजकीय पालीटेक्निकों में नवीनतम तकनीक से सुसज्जित उन्नयन एवं एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना हेतु बजट की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 251 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जा चुके हैं तथा 143 स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। राजकीय पालीटेक्निकों के उन्नयन एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए तथा नई राजकीय पालीटेक्निकों की स्थापना के लिए बजट की व्यवस्था की गई है।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











