Lucknow : योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की दिशा में सशक्त कदम - मंत्री रविंद्र जायसवाल

मंत्री जायसवाल ने बताया कि योगी सरकार ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग से वर्ष 2026-27 में 43,802 करोड़ रुपये के

By INA News Desk
Feb 11, 2026 - 22:18
22 Views
Lucknow : योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की दिशा में सशक्त कदम - मंत्री रविंद्र जायसवाल
Lucknow : योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की दिशा में सशक्त कदम - मंत्री रविंद्र जायसवाल

  • स्टाम्प एवं पंजीकरण से 43,802 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य
  • राजस्व सुदृढ़ीकरण से विकास योजनाओं को मिलेगी गति

लखनऊ : प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट 2026-27 विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विराट संकल्प का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह बजट प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को समर्पित है, जो उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंत्री जायसवाल ने बताया कि योगी सरकार ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग से वर्ष 2026-27 में 43,802 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य प्रदेश की आर्थिक मजबूती और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम और जनहितकारी बना रही है। विभाग द्वारा अपनाए गए सुधारात्मक कदमों से राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों को नई गति मिल रही है।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement