Lucknow : बजट प्रदेश की जनता के कल्याण, सामाजिक संतुलन और आर्थिक उन्नति को समर्पित

डा0 दयालु ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत ₹9,12,696.35 करोड़ का यह बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों को समर्पित है, जो उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर,

Feb 11, 2026 - 22:20
 0  2
Lucknow : बजट प्रदेश की जनता के कल्याण, सामाजिक संतुलन और आर्थिक उन्नति को समर्पित
Lucknow : बजट प्रदेश की जनता के कल्याण, सामाजिक संतुलन और आर्थिक उन्नति को समर्पित

  • आयुष सेवाओं के लिए 2,867 करोड़ रुपए की व्यवस्था  
  • प्रदेश में आयुष विभाग निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर- डा0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

लखनऊ : प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम0ओ0एस0) डा0 दयाशंकर मिश्र दयालु ने विधान सभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जनता के विकास की जरूरतों और सुशासन की प्रतिबद्धता की संकल्पना को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बजट एक निर्णायक पहल है।

डा0 दयालु ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत ₹9,12,696.35 करोड़ का यह बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों को समर्पित है, जो उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाते हुए 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर तेज़ी से अग्रसर करेगा। जनता के कल्याण, सामाजिक संतुलन और आर्थिक उन्नति को समर्पित। इस दूरदर्शी बजट के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री एवं माननीय वित्तमंत्री का कोटि-कोटि आभार।

आयुष मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आयुष विभाग निरन्तर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। आयुष सेवाओं के लिये बजट वर्ष 2026-27 में लगभग 2,867 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। प्रदेश में 2,111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी एवं 1585 होम्योपैथिक चिकित्सालय क्रियाशील हैं तथा 08 राजकीय आयुर्वेदिक, 02 राजकीय यूनानी एवं 09 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इससे प्रदेश की जनता को इलाज में काफी मदद मिल रही है। 

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow