Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री जी के प्रति जताया आभार

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और देश की जीवन रेखा रही हैं, उसी प्रकार आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन सिद्ध होगा। इस एक्सप्रेस

By INA News Desk
Apr 29, 2026 - 23:04
46 Views
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री जी के प्रति जताया आभार
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री जी के प्रति जताया आभार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ से प्रयागराज तक निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा इस महत्त्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण समस्त प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और गौरव का क्षण है। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश में तेज़ एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा तथा औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और देश की जीवन रेखा रही हैं, उसी प्रकार आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन सिद्ध होगा। इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा जाना हमारी समृद्ध विरासत और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोनों को प्रतिबिंबित करता है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस एक्सप्रेसवे को प्रदेशवासियों को समर्पित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow