Lucknow : Plantation campaign – 2025 के अंतर्गत कौशल विकास मिशन परिसर में पौधरोपण

Plantation campaign 2025 : प्रिया सिंह  ने कहा कि हरित पर्यावरण के निर्माण में वृक्षारोपण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने  अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अधि

Jul 10, 2025 - 00:35
 0  30
Lucknow : Plantation campaign – 2025 के अंतर्गत कौशल विकास मिशन परिसर में पौधरोपण
Plantation campaign – 2025 के अंतर्गत कौशल विकास मिशन परिसर में पौधरोपण

Lucknow : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन  के परिसर में  वृक्षारोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

प्रिया सिंह  ने कहा कि हरित पर्यावरण के निर्माण में वृक्षारोपण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने  अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर "हरे-भरे प्रदेश" के निर्माण में सहभागी बनें।

कार्यक्रम के दौरान मिशन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी निभाते हुए पौधरोपण किया।

Also Click : Lucknow : Ek Ped Maa Ke Naam : अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय में पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow