Lucknow : Ek Ped Maa Ke Naam : अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय में पौधरोपण 

Ek Ped Maa Ke Naam : विश्वविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू, आवंला, बाटल पाम, एरेका पाम, अमलतास, कचनार, अशोक, चंपा, तुलसी, एलोवेरा आदि प्रजातियों के कुल 300 पौधे रोपित किए गए। अधिकारियों

Jul 10, 2025 - 00:33
 0  39
Lucknow : Ek Ped Maa Ke Naam : अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय में पौधरोपण 
लखनऊ विश्वविद्यालय में पौधरोपण किया गया

Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाभियान-2025 एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य एवं द्वितीय परिसरों में  वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय ने किया। उनके साथ प्रति कुलपति प्रो0 मनुका खन्ना, कुलसचिव भावना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विद्यानन्द त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वी.के. शर्मा, भूमि एवं उद्यान विभाग के अधीक्षक प्रो. एस.एन. पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण ने सहभागिता की।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नींबू, आवंला, बाटल पाम, एरेका पाम, अमलतास, कचनार, अशोक, चंपा, तुलसी, एलोवेरा आदि प्रजातियों के कुल 300 पौधे रोपित किए गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस तथा वन महोत्सव सप्ताह (1-7 जुलाई) के दौरान भी 300 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार अब तक विश्वविद्यालय में 600 पौधे रोपे जा चुके हैं।

Also Click : Hapur : Ek Ped Maa Ke Naam 2.0 : अभियान के अंतर्गत राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने हापुड़ में किया वृक्षारोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow