Lucknow : Plantation campaign - 2025 के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

Ek Ped Maa Ke Naam : उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में शासन की कार्यशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया है। उन्होंने

Jul 10, 2025 - 00:29
45 Views
Lucknow : Plantation campaign - 2025 के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
पौधरोपण करते उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

Lucknow/Agra : “वृक्षारोपण महाअभियान-2025” के अंतर्गत बुधवार को आगरा में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में शासन की कार्यशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" जैसा भावनात्मक वृक्षारोपण अभियान दुनिया के किसी भी राजनीतिक नेतृत्व ने नहीं चलाया। यह महाभियान केवल पर्यावरण की नहीं बल्कि आगामी पीढ़ियों के भविष्य की चिंता का प्रतीक है, जो इसे जन आंदोलन और जनक्रांति बना चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस बार फिर से वृक्षारोपण में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह अभियान मातृ वंदन के साथ-साथ 'हरित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना की पूर्ति का माध्यम भी है।

जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डॉ. हरिओम ने बताया कि आगरा जनपद में वृक्षारोपण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भारत का कुल वनावरण 21% है, जिसमें से उत्तर प्रदेश का योगदान 6% है। हालांकि, गत वर्षों में उत्तर प्रदेश का ग्रीन कवर 4% की वृद्धि के साथ उल्लेखनीय स्तर पर पहुंचा है।

Also Click : Lucknow : मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान का किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow