Lucknow : मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान का किया शुभारंभ

Ek Ped Maa Ke Naam : मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' को जन सहयोग से सफल और सार्थक बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावर

By INA News Desk
Jul 10, 2025 - 00:26
58 Views
Lucknow : मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान का किया शुभारंभ
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया

Lucknow : वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र पार्क-1 में त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) पौधे लगाकर किया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' को जन सहयोग से सफल और सार्थक बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी विरासत भी हैं।" उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन या माता-पिता के नाम से पौधारोपण करें और उनकी देखरेख का संकल्प लें।

Also Click : Azamgarh: Plantation campaign - 2025 : समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow