Azamgarh: Plantation campaign - 2025 : समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी

CM योगी (Yogi) ने कहा कि आज अयोध्या समेत कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। प्रातः 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत यूपी के अंदर अब

By INA News Desk
Jul 10, 2025 - 00:19
44 Views
Azamgarh: Plantation campaign - 2025 : समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी
Azamgarh: Plantation campaign - 2025 : पौधरोपण करते सीएम योगी
Advertisement
Advertisement

सार-

  • CM ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत आजमगढ़ (Azamgarh) के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की
  • आजमगढ़ (Azamgarh) को मिला था 60 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, CM योगी (Yogi) ने लगाया 60लाख वां पौधा 
  • CM ने पिछली सरकारों को निशाने पर रखा, बोले-यूपी में वन, खनन, पेशेवर माफिया के द्वारा व्यापक वन कटान और अवैध खनन से फैलाई गई थी अराजकता, अव्यवस्था 
  • 5 करोड़ से 52 करोड़ की बढ़ी यात्रा सिर्फ नर्सरी की ही नहीं, बल्कि यूपी के विकास की भी हैः CM 
  • बिना नाम लिए सपा पर रहे हमलावर- कहा कि कैसे-कैसे नमूनों को पालते थे ये?
  • CM की अपील, एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाइए, उसे संरक्षित कीजिए, सेल्फी अपलोड कीजिए  

Azamgarh : CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ आजमगढ़ (Azamgarh) में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी कार्यवाही में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कल बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। वह जल्लाद हिंदु बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। पैसे में सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है। हम समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे। हम धऱती मां के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे।CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे के किनारे आजमगढ़ (Azamgarh) के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। आजमगढ़ (Azamgarh) को 60लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। CM योगी (Yogi) ने यहां 60 लाख वां पौधा लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस विराट अभियान का हिस्सा बनने के लिए आजमगढ़ (Azamgarh) व प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया। 

  • यह अभियान अपनी और धरती मां के प्रति कृतज्ञता का माध्यम

CM योगी (Yogi) ने कहा कि आज अयोध्या समेत कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। प्रातः 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत यूपी के अंदर अब तक 22 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। 22 करोड़ पौधरोपण का मतलब यूपी के हर व्यक्ति के नाम पर लगा पौधा अपनी और धरती मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का माध्यम बना है।धरती हमारी मां और हम उसके पुत्र हैं। धरती केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। दुनिया में केवल भारत में ही धऱती के प्रति आत्मीय भाव देखने को मिलता है। ऋषि-मुनियों ने हमें संस्कारों से जोड़ा है। धरती मां स्वस्थ है तो हम सब स्वस्थ हैं। धरती मां बीमार हुई तो जीव सृष्टि के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन जाएगा। चेतावनी का संकट आ जाएगा। यह धऱती मां की सेहत को सुधारने और मां की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने का कार्यक्रम है। 

  • पहले वन, खनन व पेशेवर माफिया करते थे कटान व अवैध खनन

CM योगी (Yogi) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि-अनावृष्टि की समस्या के समाधान के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने 8 वर्ष पहले यह अभियान प्रारंभ किया था। 8 वर्ष में यूपी में 204 करोड़ पौधरोपण हुआ है। यह केवल भारत सरकार या देश की महत्वपूर्ण संस्थाएं ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी स्वीकार कर रही हैं कि यूपी में वनाच्छादन बढ़ा है।2017 के पहले यूपी का वनाच्छादन मात्र 9 फीसदी था, आज यह बढ़कर 10 फीसदी हो गया। CM ने कहा कि उक्त अवधि से पहले के 15 वर्षों में यूपी के अंदर वन, खनन, पेशेवर माफिया के द्वारा व्यापक वन कटान और अवैध खनन से अराजकता, अव्यवस्था फैलाई गई थी। तब विकास नहीं होता था, बल्कि वनाच्छादन कम होता जा रहा था। आज आप सभी हीटवेव में ग्रीनवेव में बदलने के अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। 

  • 2017 में पांच करोड़ पौधों की नर्सरी नहीं थी, अब 52 करोड़ पौधों की नर्सरी है

CM योगी (Yogi) ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए 2017 में जब पहली बैठक की तो वन विभाग से पता चला कि पांच करोड़ पौधों की भी नर्सरी नहीं है, लेकिन इस वर्ष वन समेत विभिन्न विभागों व निजी क्षेत्रों को मिलाकर विभिन्न प्रजातियों के 52 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार है। 5 करोड़ से 52 करोड़ की बढ़ी यात्रा सिर्फ नर्सरी की ही नहीं, बल्कि यूपी के विकास की भी है। यूपी का विकास भी इसी रूप में बढ़ रहा है।CM ने कहा कि आजमगढ़ (Azamgarh) ने बड़े-बड़े लोगों को चुनाव जिताकर भेजा, लेकिन एक्सप्रेसवे- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय, संगीत महाविद्यालय, चारों ओर से सड़कों का जाल तभी बिछता है, जब निरहुआ सांसद बनते हैं। 

  • प्रोटीन व विटामिन से भरपूर है सहजन

CM ने प्रधानमंत्री-CM आवास योजना और जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों की भी चर्चा की, बोले कि इनके घरों में सहजन का पौधा लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। सहजन प्रोटीन व विटामिन से भरपूर है। उसकी पत्ती, साग,फली भी पौष्टिक है।कुपोषित व्यक्ति भी इसका सूप-साग खाए और लंबे समय तक सेवन करे तो स्वस्थ रहेगा। गाय को सहजन खिलाते हैं, जिससे दूध बढ़ेगा। वन विभाग ने हर घर में पौध लगाने के साथ ही उसकी नर्सरी तैयार की है। 

  • विभाजन में नहीं, विकास में विश्वास करती है डबल इंजन सरकार

CM ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास में विश्वास करती है, विभाजन में नहीं। विभाजन करने वाले लोग वे हैं, जिन्होंने परिवार का विकास और क्षेत्र, जाति, भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है। बिना नाम लिए सपा पर हमलावर CM योगी (Yogi) ने कहा कि यह कैसे-कैसे नमूनों को पालते थे।आजमगढ़ (Azamgarh) और युवाओं के सामने पहचान का संकट आ गया था, लेकिन आज यूपी का नौजवान देश में कहीं जाएगा तो देखने वाले के चेहरे पर यूपी के नाम से चमक पैदा होती है। यूपी अब विकास की रफ्तार में आगे बढ़ा है।

  • धरती मां की सेहत के लिए पीएम मोदी ने 11 वर्ष पहले चलाए अनेक अभियान

CM ने कहा कि धरती मां की सेहत ठीक हो, इसके लिए 11 वर्ष पहले पीएम मोदी ने अनेक अभियान चलाए। हर घर में शौचालय, हर घर तक जल पहुंचाने के साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ लोगों को रसोई गैस के फ्री कनेक्शन दिए गए। पहले लोग केरोसिन, कोयला और लकड़ी काटकर भोजन बनाते थे, उससे कार्बन उत्सर्जन होता था। यह स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता था, धऱती मां पर प्रदूषण बढ़ाता था और भावी पीढ़ी के भविष्य को अंधकार की तरफ ढकेलता था, लेकिन मोदी जी ने फ्री में रसोई गैस कनेक्शन दिए और हमने बिना भेदभाव होली-दीवाली पर फ्री में सिलेंडर दिया। यह कार्बन उत्सर्जन व प्रदूषण को कम करने का कार्यक्रम है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और उस पर व्यापक पौधरोपण, यूपीडा की तरफ से किए जाने वाले विकास कार्यों को नई गति देने का कार्यक्रम है। 

  • CM की अपील-वन विभाग से पेड़ लीजिए, लगाइए और संरक्षित कीजिए

CM ने सभी नागरिकों से अपील की कि वन विभाग से पेड़ लेकर जाइए, लगाइए। CM ने अपील की कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाइए। सेल्फी अपलोड कीजिए और पुरस्कार भी प्राप्त कीजिए। CM ने कार्बन क्रेडिट को लेकर भी जानकारी दी। 

  • CM ने की आजमगढ़ (Azamgarh) प्रशासन की तारीफ

CM ने आजमगढ़ (Azamgarh) प्रशासन को धन्यवाद दिया। बोले कि जनप्रतिनिधियों-आमजन के सहयोग से तमसा नदी के पुनरोद्धार का बीड़ा उठाया है। इस नदी और यहां के आश्रमों का पौराणिक महत्व है। यह अभियान उस पौराणिकता के साथ विरासत के संरक्षण का है। नदी के पुनरोद्धार के साथ पौधरोपण को जोड़ने का अभियान सराहनीय है। अकेले आजमगढ़ (Azamgarh) जनपद आज 60 लाख पौधा लगा रहा है। यह केवल वर्तमान को संवारने का नहीं, बल्कि भविष्य को बचाने का भी अभियान है। यूपी जिस गति से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है, उस गति से ही यूपी पर्यावरण व वनाच्छादन को आगे बढ़ाकर बेहतरीन प्रदेश के रूप में आमजन की आशा व आकांक्षा और पीएम मोदी के विजन के अनुरूप खरा रहेगा।इस दौरान श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, विक्रांत सिंह, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', नीलम सोनकर, संतोष सिंह, संगीता आजाद, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि मौजूद रहे।

  • CM ने पौध देकर किया सम्मानित

CM ने जीरो पॉवर्टी के लाभार्थी अमरजीत, रिंकू देवी, सोनमती देवी, बुद्धिराम, अनीता देवी को सहजन का पौधा दिया। CM ने कक्षा सात के छात्र दीपक चौहान, अमृता यादव तथा कक्षा-8 की श्वेता मौर्या, शकीना, मोहिनी राजभऱ को भी पौध व चॉकलेट प्रदान किया।

Also Click : Gorakhpur : गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार सुबह ही शुरू हो जाएंगे आनुष्ठानिक कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement