Lucknow : Plantation campaign – 2025 बना जन आंदोलन, 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौध रोपण, यूपी में रहा प्रथम

Plantation campaign – 2025 : महाभियान- 2025 के तहत रिकार्ड पौधरोपण हुआ। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को

Jul 9, 2025 - 23:44
 0  37
Lucknow : Plantation campaign – 2025 बना जन आंदोलन, 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौध रोपण, यूपी में रहा प्रथम
प्रतीकात्मक चित्र

मुख्यांश-

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बाद सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास विभाग ने किया पौधरोपण
  • ग्राम्य विकास विभाग ने 13.12 करोड़ पौधरोपण कर बदली प्रदेश के गांवों की तस्वीर 
  • शीशम और सागौन के 8 करोड़ से अधिक पौधों का किया गया रोपण
  • आम, अमरूद, जामुन के फलदार पौधों के साथ सहजन और नीम के औषधीय पौध का भी हुआ रोपण

Lucknow : CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप पौधरोपण महाभियान- 2025 (Plantation campaign – 2025) ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत बुधवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया।  पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी (Yogi) सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया।

वहीं पौधरोपण महाभियान- 2025 (Plantation campaign – 2025) के तहत सोनभद्र (Sonbhadra) जिले ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही पौध रोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण महा अभियान- 2025 (Plantation campaign – 2025) CM योगी (Yogi) के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है। 

  • सोनभद्र (Sonbhadra) जिला 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ यूपी में रहा प्रथम

महाभियान- 2025 के तहत रिकार्ड पौधरोपण हुआ। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र (Sonbhadra) जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।   

  • ग्राम्य विकास विभाग ने किया 13.12 करोड़ से अधिक पौध रोपण 

पौध रोपण महाभियान-2025 के तहत एक ओर तो पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौध रोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया। 

  • शीशम और सागौन के लगे सर्वाधिक पौध

 पौधरोपण महाभियान में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गये, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौध रोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाये गये। क्रमशः अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

Also Click : Sitapur : नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा से भावविभोर हुए श्रोता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow