Sitapur : नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा से भावविभोर हुए श्रोता

प्रभात त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग को उजागर करते हुए बताया कि सच्ची मित्रता न स्वार्थ की होती है और न ही किसी परिस्थिति की। वहीं राजा परीक्षित के अं

By INA News Desk
Jul 9, 2025 - 23:31
71 Views
Sitapur : नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा से भावविभोर हुए श्रोता
नैमिषारण्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास आचार्य प्रभात त्रिपाठी

Report : संदीप चौरसिया

Sitapur : आत्मानंद आश्रम, नैमिषारण्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। समापन दिवस पर कथाव्यास आचार्य प्रभात त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र एवं राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग का प्रभावशाली वर्णन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। प्रभात त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग को उजागर करते हुए बताया कि सच्ची मित्रता न स्वार्थ की होती है और न ही किसी परिस्थिति की। वहीं राजा परीक्षित के अंतिम समय की कथा के माध्यम से उन्होंने आत्मज्ञान, मोक्ष और धर्म के गूढ़ तत्वों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी दिवाकरानन्द महाराज की अगुवाई में पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान राजबहादुर शुक्ल और शिवकुमार मिश्र सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु कथा में सम्मिलित हुए। आश्रम परिसर भक्ति गीतों, प्रवचनों और श्रीहरि के जयकारों से गूंजता रहा।बृहस्पतिवार को गुरुपूर्णिमा पर होगा गुरु पूजन व भण्डाराआश्रम प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष गुरु पूजन एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रहेगी।

Also Click : Deoband : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मदरसा छात्र की मौत, दोस्त को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था छात्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow