Lucknow : उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 4 एवं 5 जून को कानपुर के दौरे पर रहेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श उपाध्याय 4 जून को प्रातः लखनऊ से कानपुर नगर पहुंचेंगे। यहां वह मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों के संबंध में जानकारी देंगे। इसके उपरांत जिला प्रशासनिक समन्वय समिति
विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 4 एवं 5 जून 2026 को कानपुर नगर तथा आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह विकास परियोजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था की स्थिति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श उपाध्याय 4 जून को प्रातः लखनऊ से कानपुर नगर पहुंचेंगे। यहां वह मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों के संबंध में जानकारी देंगे। इसके उपरांत जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में भाग लेते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। सायंकाल ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
5 जून को मंत्री उपाध्याय कानपुर नगर में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन करेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाएगा। समीक्षा बैठक के उपरांत उच्च शिक्षा मंत्री आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




