Lucknow : बिजनौर में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक एवं जनकल्याण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कपिल देव अग्रवाल दोपहर 1:00 बजे मुजफ्फरनगर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक महात्मा विदुर सभागार, कलेक्ट्रेट बिजनौर में आयोजित जि
लखनऊ : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल 4 जून 2026 को बिजनौर जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में भाग लेकर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कपिल देव अग्रवाल दोपहर 1:00 बजे मुजफ्फरनगर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक महात्मा विदुर सभागार, कलेक्ट्रेट बिजनौर में आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसंपर्क गतिविधियों तथा जन जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के प्रभावी संचालन तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। बैठक के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल शाम को मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




