Lucknow : एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की उच्च स्तरीय बैठक

बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि इस महत्त्वाकांक्षी ल

Mar 17, 2026 - 22:31
 0  4
Lucknow : एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की उच्च स्तरीय बैठक
Lucknow : एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की उच्च स्तरीय बैठक

एआई, जीसीसी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बढ़ावा देने पर जोर

लखनऊ : प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा आज बापू भवन स्थित द्वितीय तल सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, आईएएस अनुराग यादव भी उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि इस महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक ठोस, व्यावहारिक एवं समयबद्ध रोडमैप तैयार किया जाए।उन्होंने डिलॉयट के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) उत्तर प्रदेश में स्थापित हो सकें। साथ ही, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर विशेष बल दिया।बैठक में प्रदेश में एआई के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश में एआई सिटी की स्थापना एवं ड्रोन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के विषय में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आईएएस रवि रंजन, प्रबंध निदेशक, यूपीएलसी; आईएएस सुनेहा जैन, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग एवं प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को;  सहित डिलॉयट के प्रतिनिधि एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow