Lucknow : लखनऊ में Generation AI @2047 Summit का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने AI के अवसरों और चुनौतियों पर रखे विचार

समिट की शुरुआत छात्र परियोजना प्रदर्शनी से हुई, जिसमें IBM SkillsBuild कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा AI आधारित नवाचार परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इन परियोजना

Mar 17, 2026 - 22:29
 0  7
Lucknow : लखनऊ में Generation AI @2047 Summit का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने AI के अवसरों और चुनौतियों पर रखे विचार
Lucknow : लखनऊ में Generation AI @2047 Summit का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने AI के अवसरों और चुनौतियों पर रखे विचार

  • कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने AI को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
  • AI को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की रणनीति पर हुआ मंथन
  • छात्रों ने AI आधारित नवाचार परियोजनाओं का किया प्रदर्शन

लखनऊ : प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने AI को विकास के केंद्र में रखते हुए आज लखनऊ स्थित द सेंटरम होटल में “Generation AI @ 2047 Summit आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सहभागिता करते हुए Artificial Intelligence (AI) को भविष्य की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है। इस अवसर पर आयोजित समिट में नवाचार, कौशल विकास, नीति निर्माण एवं तकनीकी संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें शासन, उद्योग, शिक्षा जगत एवं युवा प्रतिभाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।समिट की शुरुआत छात्र परियोजना प्रदर्शनी से हुई, जिसमें IBM SkillsBuild कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा AI आधारित नवाचार परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इन परियोजनाओं ने युवाओं की तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इसके बाद Generation AI Pitches के अंतर्गत युवा नवाचारकर्ताओं ने अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में स्टार्टअप एवं इनोवेशन की भावना को बल मिला।कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चाओं में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने AI के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए। इन चर्चाओं में AI के अवसरों, चुनौतियों एवं उसके प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर गहन मंथन किया गया।मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि AI Pragya पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और विद्यार्थियों एवं आमजन को AI प्रशिक्षण प्रदान करने का संकल्प व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग AI को लेकर आशंकाएं व्यक्त करते हैं, किन्तु जो व्यक्ति इस तकनीक का प्रभावी उपयोग करना सीख लेगा, वही सबसे अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोग तेजी से AI को अपनाने की क्षमता रखते हैं, जो देश की एक बड़ी ताकत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ को AI की राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने कहा, ’“हमें कंधे से कंधा मिलाकर चलने की नहीं, बल्कि दुनिया से आगे बढ़कर नेतृत्व करने की आवश्यकता है। मंत्री ने UP AI Mission एवं AI Pragya Initiative का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों के माध्यम से प्रदेश में AI आधारित कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही IBM SkillsBuild एवं 1M1B के सहयोग से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को AI एवं डिजिटल कौशल से जोड़ा जा चुका है।मंत्री ने Artificial Intelligence के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों से AI Pledge लेने का आह्वान किया तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। Generation AI @ 2047 Summit ने उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार, कौशल विकास एवं नीति संवाद को नई दिशा प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी भूमिका स्थापित की और कार्यक्रम के अंत में विभिन्न संस्थानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुलकित खरे, आईएएस (प्रबंध निदेशक, UPSDM), नेहा जैन, आईएएस (विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, प्रबंध निदेशक, UPDESCO), डॉ. बिस्वजीत साहा (प्रोफेसर एवं निदेशक, स्किल एजुकेशन,CBSE), डॉ. अरुण मोहन शेरी (निदेशक,IIIT लखनऊ), स्नेहा लक्ष्मण ( प्रोग्राम मैनेजर, आईबीएम), प्रो. नीलम श्रीवास्तव (डीन, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट, AKTU), मानव सुबोध (फाउन्डर, 1M1B), शिवम अग्रवाल (डायरेक्टर, 1M1B), अनुज गुप्ता (लैब डायरेक्टर, IBM इंडिया सॉफ्टवेयर लैब, लखनऊ), सहित IBM, 1M1B विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow