Lucknow : पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण की योजनाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार (अवकाश प्राप्त) ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और शहीद परिवारों के रहने, रोजगार और सहायता के लिए चलाई

May 27, 2026 - 23:03
31 Views
Lucknow : पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण की योजनाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश
Lucknow : पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण की योजनाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कैसरबाग स्थित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले युद्ध स्मारक पर जाकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार (अवकाश प्राप्त) ने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और शहीद परिवारों के रहने, रोजगार और सहायता के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

मंत्री ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। उन्होंने सैनिक कल्याण से जुड़े कामों को और मजबूत करने के निर्देश दिए, जिसमें तकनीकी संसाधनों का सही इस्तेमाल, सुविधाओं को बढ़ाना और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ दूर करें। इस मौके पर समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव सहित निदेशालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow