Lucknow : स्टांप पंजीयन मंत्री के विशाल भंडारे में उमड़ी सरकार, मंत्रियों ने भक्तों को बांटा प्रसाद

हजरतगंज के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक लगातार चलता रहा। इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया सारा प्रसाद शुद्ध देसी घी से बनाया गया था, जिसे हजारों

May 27, 2026 - 23:01
 0  5
Lucknow : स्टांप पंजीयन मंत्री के विशाल भंडारे में उमड़ी सरकार, मंत्रियों ने भक्तों को बांटा प्रसाद
Lucknow : स्टांप पंजीयन मंत्री के विशाल भंडारे में उमड़ी सरकार, मंत्रियों ने भक्तों को बांटा प्रसाद

उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित इस भंडारे में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अपनी पत्नी अंजू जायसवाल और बेटी शाम्भवी जायसवाल के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया। सनातन संस्कृति को मजबूत करने और सेवा भाव के साथ आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

हजरतगंज के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक लगातार चलता रहा। इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया सारा प्रसाद शुद्ध देसी घी से बनाया गया था, जिसे हजारों की संख्या में आए भक्तों ने ग्रहण किया। इस मौके पर मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और इस पावन परंपरा में आम जनता की सेवा करने का मौका मिलना बेहद सौभाग्य की बात है।

इस धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने मंदिर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद बांटा और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow