Lucknow : लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कपिल देव अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

मंत्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहन करने की श

Nov 24, 2025 - 22:41
40 Views
Lucknow : लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कपिल देव अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
Lucknow : लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कपिल देव अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता  धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के एक महान व्यक्तित्व थे, जिनका जाना कला और फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।

मंत्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने अपनी सादगी, अभिनय प्रतिभा और सामाजिक संवेदनाओं से करोड़ों लोगों के दिलों में अमर स्थान बनाया है। भारतीय फिल्म उद्योग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow