Lucknow : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 19 वाहनों पर लगा 15 लाख से अधिक का जुर्माना

जांच के दौरान अधिकतर वाहन सही कागजों के साथ चलते मिले, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 15,28,490 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से

By INA News Desk
May 1, 2026 - 22:30
48 Views
Lucknow : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 19 वाहनों पर लगा 15 लाख से अधिक का जुर्माना
Lucknow : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 19 वाहनों पर लगा 15 लाख से अधिक का जुर्माना

लखनऊ में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग की सचिव और निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर निदेशालय स्तर की टीमों ने लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में सघन तलाशी ली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना अनुमति के हो रहे खनन और क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों पर लगाम लगाना है।

जांच के दौरान अधिकतर वाहन सही कागजों के साथ चलते मिले, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 15,28,490 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 11,25,290 रुपये सरकारी खजाने में जमा करा दिए गए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

माला श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध परिवहन को रोकने के लिए 20 प्रवर्तन टीमें तैनात की गई हैं जो लगातार सक्रिय रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले खनिजों की निगरानी के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केवल वैध प्रपत्रों के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही खनन क्षेत्रों में लोडिंग के समय ही मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि सड़कों पर ओवरलोडिंग की समस्या न हो। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अनियमितता मिलने पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow