Lucknow : आधी आबादी के स्वावलंबन की मिशाल बनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियां, दुग्ध वैल्यू चेन में 45,611 से अधिक महिलायें बनी लखपति दीदी

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की स्थापना 2019 में झांसी में की गयी थी। कम्पनी का उद्देश्य सदस्य उत्पादकों

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 23:33
49 Views
Lucknow : आधी आबादी के स्वावलंबन की मिशाल बनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियां, दुग्ध वैल्यू चेन में 45,611 से अधिक महिलायें बनी लखपति दीदी
Lucknow : आधी आबादी के स्वावलंबन की मिशाल बनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियां, दुग्ध वैल्यू चेन में 45,611 से अधिक महिलायें बनी लखपति दीदी
Advertisement
Advertisement

9.15 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक दुग्ध का किया जा रहा संग्रहण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से संगठित करते हुए उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें लखपति महिला बनाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है ,ताकि वे सालाना कम से कम एक लाख या उससे अधिक की आय अर्जित कर सकें।
 
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सकारात्मक व प्रभावी कदम उठाए गये हैं। इसी कड़ी में बुन्देलखण्ड में संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। बलिनी आधी आबादी के स्वावलंबन की मिशाल बन गयी है। कम्पनी दुग्ध उत्पादकों से दुग्ध एकत्र करने के बाद उसे संरक्षित कर बेचती हैं। महिलाओं की इस साहसिक पहल ने उनकी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही कम्पनी सदस्यों को पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था, कृत्रिम गर्भाधान, गुणवत्तायुक्त पशु आहार आदि सुविधाएं भी मुहैया करा रही है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की स्थापना 2019 में झांसी में की गयी थी। कम्पनी का उद्देश्य सदस्य उत्पादकों को विशेष रूप से महिलाओं के हितों की रक्षा करना है। दूध उत्पादकता बढ़ाने के लिए पारदर्शी तरीका, समय पर भुगतान, क्षमता निर्माण, एवं पशुधन सहायता सेवा में प्रदान करने के अपने इन उद्देश्यों को पूरा करने में बलिनी आज बड़ा नाम बन चुकी है। बलिनी में अपने संग्रह से भण्डारण तक की प्रक्रिया में बिचौलियों को दूर रखा गया है, इससे सीधे किसानों को भी लाभ मिल रहा है।बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सातों जनपदों के 1351ग्रामों से 90 हजार महिलाओं द्वारा प्रतिदिन 2.72लाख लीटर से अधिक दुग्ध का संग्रह किया जा रहा है। कम्पनी में लगभग 20000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

दुग्ध वैल्यू चैन अंतर्गत 05 कंपनियों बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी, सामर्थ्य मिल्क प्रोडूसर कंपनी, काशी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी, बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोडूसर कंपनी एवं सृजनी मिल्क प्रोडूसर कंपनी द्वारा प्रदेश के 31 जनपदों के 5205 ग्रामो के 2.89 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों के द्वारा 9.15 लाख लीटर / दिवस से अधिक दुग्ध का संग्रह करते हुए आय सृजन का कार्य किया जा रहा है। अभी तक इन दुग्ध वैल्यू चेन में 45,611 से अधिक सदस्य लखपति की श्रेणी में आ चुके है।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement