Delhi : सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा - पत्रकारों का एक गुट हिंदुओं को बांटने की साजिश रच रहा है

उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक ही खबर को बार-बार अलग-अलग तरीके से पेश करके ब्राह्मण और क्षत्रिय जैसी दो जातियों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। रीना एन सिंह ने

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 23:30
95 Views
Delhi : सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा - पत्रकारों का एक गुट हिंदुओं को बांटने की साजिश रच रहा है
Delhi : सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा - पत्रकारों का एक गुट हिंदुओं को बांटने की साजिश रच रहा है

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद ऐसी सरकार आई है जो सनातन और हिंदुत्व के लिए लगातार काम कर रही है। इस वजह से हिंदू समाज एकजुट हुआ है। लेकिन हिंदुत्व के विरोधी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे हर तरीके से असफल होने के बाद अब हिंदू समाज की जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक ही खबर को बार-बार अलग-अलग तरीके से पेश करके ब्राह्मण और क्षत्रिय जैसी दो जातियों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। रीना एन सिंह ने अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस के एम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की बेंच के निर्देशों का हवाला दिया। इन निर्देशों के अनुसार राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनके आर्थिक स्रोतों की भी जांच होनी चाहिए।

रीना एन सिंह सनातन और हिंदुत्व से जुड़े कई बड़े मामलों में अधिवक्ता के रूप में काम कर रही हैं। वे ज्ञानवापी और भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद में पक्षकार हैं। साथ ही उन्होंने "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" नामक पुस्तक भी लिखी है। उन्होंने चिंता जताई कि हिंदुओं को बांग्लादेश और पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि जब-जब हिंदुत्व मजबूत हुआ है तब-तब विरोधियों ने समाज को बांटने की साजिश की है। क्योंकि वे जानते हैं कि हिंदुओं को बांटकर ही उनका नुकसान किया जा सकता है। रीना एन सिंह ने हिंदुओं से अपील की कि वे योगी आदित्यनाथ की इस बात को याद रखें कि "बटेंगे तो कटेंगे" और "जब-जब बंटे हैं तो कटे भी हैं"।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow