Delhi : रोहिणी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। पूर्वांचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह और संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि

By INA News Desk
Dec 28, 2025 - 23:41
127 Views
Delhi : रोहिणी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Delhi : रोहिणी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

दिल्ली के सेक्टर 16 रोहिणी स्थित C2/197 में पूर्वांचल जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। राजीव गांधी अस्पताल रोहिणी के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रजेश अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने आंखों की जांच, खून की जांच, मधुमेह, आरबीएस, पीएफटी, बॉडी मास इंडेक्स की जांच की। साथ ही मैक्स अस्पताल के दांतों के विशेषज्ञों ने 200 से ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों की जांच की।शिविर के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। पूर्वांचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह और संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस आयोजन की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष छाया तिवारी, शेखर डी, आशीष झा और शिवनाथ शाही ने निभाई। स्थानीय निवासियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए बहुत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने सहयोगी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद किया।

Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow