Lucknow : दुग्ध उत्पादन से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, विश्व दुग्ध दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के कामों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रही है। इससे ग्रामीण आजीविका को एक नई मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि दुग्ध
लखनऊ में विश्व दुग्ध दिवस के विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े सभी पशुपालकों, किसानों, दुग्ध सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन चुका है और उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश का नेतृत्व करते हुए लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के कामों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रही है। इससे ग्रामीण आजीविका को एक नई मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि दुग्ध उत्पादन और इसके प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) से जुड़ी संस्थाएं, सहकारी समितियां और कंपनियां ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं, जिससे सीधे तौर पर किसानों की आय बढ़ रही है। दुग्ध क्षेत्र न केवल समाज में पोषण की सुरक्षा तय कर रहा है, बल्कि ग्रामीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी सच कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि डेयरी क्षेत्र को और अधिक आधुनिक व समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?




