Lucknow : छोटे व्यापारियों के विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद है पीएम स्वनिधि योजना

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना सिर्फ आर्थिक मदद देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। इस योजना ने लाखों परिवारों की जिंदगी को बेहतर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 23:02
16 Views
Lucknow : छोटे व्यापारियों के विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद है पीएम स्वनिधि योजना
Lucknow : छोटे व्यापारियों के विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद है पीएम स्वनिधि योजना

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के सफलतापूर्वक छह साल पूरे होने पर सभी लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2020 में शुरू की गई यह योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे काम-धंधे से जुड़े लाखों परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक मजबूती का एक बड़ा जरिया बनी है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन मिलने, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने और बैंकिंग सेवाओं के आसान होने से छोटे दुकानदारों को अपने काम को बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत होने का बेहतरीन मौका मिला है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना सिर्फ आर्थिक मदद देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। इस योजना ने लाखों परिवारों की जिंदगी को बेहतर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि देश में 75 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 17,800 करोड़ रुपये से अधिक का लोन बांटा जा चुका है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। यह योजना छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को एक नई गति दे रही है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow