Lucknow : जनता की समस्याओं का समय पर और सही समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी, जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं ने हिस्सा लिया। लोगों ने जमीन विवाद, राजस्व के मामलों, इलाज के लिए आर्थिक मदद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, साफ पानी, पुलिस की कार्रवाई, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याएं

Jun 1, 2026 - 23:04
11 Views
Lucknow : जनता की समस्याओं का समय पर और सही समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी, जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें
Lucknow : जनता की समस्याओं का समय पर और सही समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी, जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें

लखनऊ के 7-कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों के तुरंत, असरदार और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए मौके पर मौजूद और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर पीड़िता और पीड़ित को न्याय दिलाना तथा हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के निपटारे में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं ने हिस्सा लिया। लोगों ने जमीन विवाद, राजस्व के मामलों, इलाज के लिए आर्थिक मदद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, साफ पानी, पुलिस की कार्रवाई, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के सामने रखीं। केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ कागजी औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ऐसा समाधान होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति को सच में राहत मिले और उसे बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने जमीन विवाद और अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके की जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

इस दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज के रहने वाले नीरज कुमार प्रजापति ने जमीन विवाद का मामला रखा, जबकि कौशाम्बी जिले की ग्राम पंचायत हटवा रामपुर मडूकी की प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने आवासीय पट्टों के आवंटन की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मामलों के तुरंत निपटारे के लिए मैनपुरी व देवरिया के जिलाधिकारी और बस्ती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। इसके अलावा मथुरा और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को भी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow