Lucknow : लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया अवलोकन, स्काउट्स व गाइड्स के अनुशासन की सराहना की

संदीप सिंह ने कहा कि 61 साल बाद उत्तर प्रदेश को यह सम्मान मिला है कि यहां राष्ट्रीय जम्बूरी का भव्य आयोजन हो रहा है। उन्होंने जम्बूरी स्थल पर विभिन्न गतिविधियों,

Nov 25, 2025 - 23:50
 0  49
Lucknow : लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया अवलोकन, स्काउट्स व गाइड्स के अनुशासन की सराहना की
Lucknow : लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया अवलोकन, स्काउट्स व गाइड्स के अनुशासन की सराहना की

लखनऊ। देशभर से आए स्काउट्स और गाइड्स ने लखनऊ में अनुशासन और एकता का शानदार नजारा पेश किया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विशाल टेंट सिटी में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का दौरा किया। उन्होंने इंटीग्रेशन मार्च में हिस्सा लिया और देश-दुनिया से आए हजारों स्काउट्स व गाइड्स द्वारा दिखाई गई 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की जीवंत झांकी की तारीफ की।संदीप सिंह ने कहा कि 61 साल बाद उत्तर प्रदेश को यह सम्मान मिला है कि यहां राष्ट्रीय जम्बूरी का भव्य आयोजन हो रहा है। उन्होंने जम्बूरी स्थल पर विभिन्न गतिविधियों, कैंपों और तकनीक आधारित प्रदर्शनियों का जायजा लिया। साथ ही प्रतिभागियों से बातचीत भी की।मंत्री ने कहा कि युवा स्काउट्स और गाइड्स में दिखने वाला अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व कौशल भारत के उज्ज्वल भविष्य की सच्ची तस्वीर है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सेवा, साहस, सद्भाव और मूल्य आधारित चरित्र निर्माण सिखाकर राष्ट्र के मजबूत नागरिक तैयार करने का महत्वपूर्ण केंद्र है।संदीप सिंह ने जम्बूरी में शामिल सभी उत्साही युवाओं को उज्ज्वल भविष्य और लगातार प्रगति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा शक्ति के हर तरह के विकास के लिए वचनबद्ध है।यह आयोजन डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना में हो रहा है, जहां 33,000 से अधिक स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा ले रहे हैं। 1964 के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम हो रहा है।

Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow