Lucknow : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर मंत्री राकेश सचान ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कल्याण सिंह के विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता औ

By INA News Desk
Jan 5, 2026 - 23:04
33 Views
Lucknow : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर मंत्री राकेश सचान ने दी श्रद्धांजलि
Lucknow : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर मंत्री राकेश सचान ने दी श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय का प्रतीक : मंत्री राकेश सचान

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने लखनऊ स्थित 02, मॉल एवेन्यू में बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने प्रदेश को सशक्त नेतृत्व दिया और आमजन, विशेषकर वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों के लिए सदैव कार्य किया।

मंत्री सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कल्याण सिंह के विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow