Saharanpur : सहारनपुर में स्मैक तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बेखौफ नशा कारोबारी

बताया जा रहा है कि साजिद ने अवैध नशे के इस काले कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की है। कासिम टोपा ने कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी धाम के पास एक कमरा किराये पर

Jan 5, 2026 - 23:13
 0  34
Saharanpur : सहारनपुर में स्मैक तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बेखौफ नशा कारोबारी
Saharanpur : सहारनपुर में स्मैक तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बेखौफ नशा कारोबारी

  • स्मैक का काला कारोबार सहारनपुर में बेखौफ जारी, पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद

सहारनपुर | INA News

सहारनपुर जनपद में स्मैक के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करों और नशाखोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से कुछ हद तक असर जरूर दिखा है, लेकिन इसके बावजूद स्मैक का काला कारोबार पूरी तरह समाप्त होता नजर नहीं आ रहा। सूत्रों के अनुसार, जनपद में अब भी कुछ नशा तस्कर ऐसे हैं जो पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए बेखौफ होकर अपना अवैध धंधा चला रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में एक व्यक्ति खुलेआम चीख-चीखकर अपना गुणगान करता दिखाई दे रहा है, जिससे साफ है कि उसे कानून का कोई खौफ नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब ऐसे लोग इस तरह खुलेआम सक्रिय रहते हैं, तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। यदि समय रहते इन पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो नशे का यह जाल नई युवा पीढ़ी को तेजी से अपनी चपेट में ले सकता है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति कासिम टोपा है, जो कथित तौर पर साजिद नामक बड़े स्मैक तस्कर के लिए काम करता है।

बताया जा रहा है कि साजिद ने अवैध नशे के इस काले कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की है। कासिम टोपा ने कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी धाम के पास एक कमरा किराये पर ले रखा है, जबकि स्मैक का कारोबार पूरे कोतवाली देहात क्षेत्र में फैलाया हुआ है। यह मामला अब कोतवाली देहात पुलिस के लिए सिरदर्द के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सहारनपुर को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow