Lucknow News : लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की
मुलाकात के उपरांत लोकतंत्र सेनानियों की विभिन्न मांगों में से लोकतंत्र सेनानियों को पूर्व से दी जा रही सम्मान राशि एवं सुविधाओं के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन ...
By INA News Lucknow.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह से आज यहां विधान भवन में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उ०प्र० के प्रतिनिधि मंडल जिसमे,यशवंत सिंह (एम.एल.सी.), राम सेवक यादव (प्रदेश अध्यक्ष), सुरेन्द्र बहादुर सिंह (प्रदेश सचिव), धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्ण दत्त पाठक (उपाध्यक्ष) तथा राम प्रकाश अवस्थी (संगठन सचिव) सम्मिलित थे, द्वारा लोकतंत्र सेनानियों की मांगों के संबंध में मुलाकात की गई। बैठक में राजनैतिक पेंशन विभाग की प्रमुख सचिव, संयुक्ता समद्दार, विशेष सचिव, मनोज कुमार राय एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के उपरांत लोकतंत्र सेनानियों की विभिन्न मांगों में से लोकतंत्र सेनानियों को पूर्व से दी जा रही सम्मान राशि एवं सुविधाओं के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित वातानुकूलित वोल्वो एवं प्लेटिनम बसों में एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किये जाने, उत्तर प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेजों, पीजी.आई. के०जी०एम०य के०जी०एम०यू० में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने एवं राज्य अतिथि गृहों विश्राम गृहों में भ्रमण के दौरान विश्राम करने हेतु नियमानुसार कक्ष आवंटित किये जाने के संबंध में राज्य संपत्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग से लोकतंत्र सेनानियों को भी वर्गीकृत किये जाने हेतु अनुरोध किये जाने पर सहमति व्यक्त की गयी।
Also Click : Lucknow News : शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: अध्यक्ष राजेश वर्मा
What's Your Reaction?









