Lucknow News : प्रत्येक पात्र छात्र छात्रवृति पाने का अधिकारी, मुख्यमंत्री की मंशा कोई भी छात्र धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे -असीम अरुण

बैठक में स्टेकहोल्डर्स द्वारा छात्रवृति के अंतर्गत आने वाली समस्याओं अनिश्चिता, फीस सेमेस्टर, प्रत्येक वर्ष नया आवेदन, विलंबित परीक्षा परिणाम, विभिन्न वर्गों...

Jun 24, 2025 - 23:11
61 Views
Lucknow News : प्रत्येक पात्र छात्र छात्रवृति पाने का अधिकारी, मुख्यमंत्री की मंशा कोई भी छात्र धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे -असीम अरुण

Reform-perform-transform  के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हितधारकों के साथ परिचर्चा

By INA News Lucknow.

लखनऊ : प्रधानमंत्री के Reform-Perform-Transform के विजन को आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए छात्रवृति योजनाओं की वर्तमान स्थिति का अध्ययन, निदान सुझावे के लिए गठित टीम तथा स्टेकहोल्डर्स के साथ भागीदारी भवन स्थित सभागार में हितधारक परिचर्चा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सबकी राय ली और तुलनात्मक रिपोर्ट शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए।बैठक में स्टेकहोल्डर्स द्वारा छात्रवृति के अंतर्गत आने वाली समस्याओं अनिश्चिता, फीस सेमेस्टर, प्रत्येक वर्ष नया आवेदन, विलंबित परीक्षा परिणाम, विभिन्न वर्गों के लिए अलग मानक, निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्वयं फीस तय करना, निगरानी तंत्र का सक्षम न होना, प्रदेश के बाहर पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई छूटने की समस्या, फैमिली आइडी से जोड़ना, सूचना का अभाव, फेल्ड ट्रांजेक्शन, पोर्टल को और सक्षम और आधुनिक बनाया जाना, एकीकृत पोर्टल सहित कुल 18 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। स्टेक होल्डर्स ने समाज कल्याण मंत्री से अनुरोध किया कि ट्रांसफॉर्मेशन के संबंध में उल्लिखित समस्याओं के निदान किए जाने से छात्रवृति योजना का क्रियान्वयन सुगमता, सरलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जा सकेगा।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र छात्र को छात्रवृति पाने का पूर्ण अधिकार है। इसके पहले भी अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्रीगण के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नियमावली में सुधार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र इसका लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री की मंशानुसार कोई भी छात्र धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। इस मौके पर विधानपरिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, उमेश द्विवेदी, अंगद सिंह और अवनीश सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow